विज्ञानोदय के तहत हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता विषय पर कार्यक्रम



बालोद। सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट (SIRD) के द्वारा सामान्य विज्ञान की जागरूकता एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और लैगिक समानता विषय पर ग्रामीण महिलाओं एवं स्व सहायता समूह की सदस्यों के साथ महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन बालोद में लाटाबोड़, हीरापुर, कोहंगाटोला और डौंडी लोहारा ब्लाक में मुड़खुसरा, कोटेरा, और रानाखुज्जी में विज्ञानोदय के स्वयंसेवी विज्ञान मित्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अवसर पर सभी नारी शक्ति अभिवादन किया गया। सभी का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। उसके बाद विज्ञानोदय कार्यक्रम के प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू के द्वारा महिलाओं को विज्ञान की छोटी छोटी जानकारी जो आम जीवन में शामिल होता है उसकी जानकारी दिया गया। और महिलाओं के द्वारा संगठित होकर किये जा रहे काम के सम्बन्ध में बताया की किस तरह से आज के समय में महिलाये पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही। आज के समय में महिलाए हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। खेल का क्षेत्र हो या सिविल सर्विस, बिसनेस, शिक्षा, तकनिकी क्षेत्र, सेना, पुलिस के साथ राजनीती के क्षेत्र में भी महिलाये पुरुष वर्ग से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बराबर है।नारी शक्ति स्वरूप है। हर एक सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला होती है। पर आजके दौर में महिलाये पीछे नहीं, समानता के साथ आगे बढ़ रही है और और प्रेरणा स्त्रोत बन रही है। लाटाबोड़ में महिला सदस्यों को सोलर कुकर के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं सोलर कुकर के माध्यम से चांवल पकाकर दिखाया गया। वही हीरापुर में महिलाओं को मनोरंजन के साथ खेलकुद के अंतर्गत कुर्सी दौड़, कबड्डी खेल का आयोजन किया गया ।कोहगाटोला में महिलाओं का पुष्प गुच्छ और श्री फल नारियल देकर सम्मान किया गया। भूपेंद्र साहू के द्वारा समूह की महिला सदस्यों को प्रदेश की कुछ महिला किसान उत्पादक समूहों की विस्तार से जानकारी दी गई।

किस तरह से महिलाओं ने कृषक उत्पादक संगठन बनाकर उत्पादन और प्रोसेसिंग के कार्य कर रही और रोजगार के साथ संगठन में डायरेक्टर का पद संभाल रही है। जो महिलाये पहले चूल्हा चौका सम्भालती थीं वे अब कंपनी के डायरेक्टर के रूप में कम कर रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सफल कार्यक्रम के मार्गदर्शक सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट (SIRD) के सचिव संतोष खरे ने सभी समूह की महिलाओं को वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाये दिए और सभी आगे भी संस्था की तरफ से हर संभव सहयोग व प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान मित्र श्रीमती सोनी साहू लाटाबोड़ श्रीमती चन्द्ररेखा साहू हीरापुर श्रीमती ममता कामडे, श्रीमती सुनीता खूंटे कोहगाटोला, श्रीमती दुजेश्वरी निषाद कोटेरा, श्रीमती हेमलता तरम राणाखुज्जी, श्रीमती संगीता यारदा और विज्ञान मित्र सहायक केवल राम भालेंद्र और गुमान सिंह का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page