DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

होली से पहले गुंडरदेही में शिक्षकों ने मना ली होली, पढ़िए यह क्या था इस खुशी का राज,,,,,

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के शिक्षकों द्वारा होली से पहले ही होली जैसा जश्न मनाया गया। इसकी वजह आज उनकी एक खास मांग का पूरा होना था।


छ ग टीचर्स एसोसिएशन विकासखण्ड गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, सचिव संदीप जोशी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्व. दाऊ ढाल सिंह के मुर्ति मे चंदन वंदन कर मिठाई बाट कर तथा फटाका फोड़ कर खुशी मनाए । इस अवसर पर कर्मचारियों ने प्रदेश के मुखिया को पेंशन पुरूष का संज्ञा देते हुए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मधुशाला कौशल , श्रद्धा वासनिक, पुष्पा चौधरी, रंजना सिंह, यमुना देशमुख, भद्रशीला देशमुख, नारायणीजगत, सुनीता अग्रवाल,पवन जोशी रश्मि शुक्ला, कौशिल्या देवांगन रेखा चौरे अरविंद सोनी आनंद गहिरववार गजेन्द्र यदु, सुमन तिवारी, पीला लाल देशमुख, पुणेन्द्र धनकर, विनोद नेताम , अरूण ठाकुर सहित सैकड़ों के संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page