DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आयोजन :- नर्मदा धाम में स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाएं निर्भर नहीं आत्मनिर्भर है :- ऐवनी साहू

देवरीबंगला। स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के तहत नर्मदाधाम सुरसुली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच एवनी साहू ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। कहा जाता है कि एक पुरुष की सफलता में एक महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है। महिला अपने परिवार की खुशियों के लिए न जाने कितने त्याग करती है। इतना ही नहीं, आज के समय में महिलाओं ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है। महिलाएं अब निर्भर नहीं आत्मनिर्भर बन गई है।

सरपंच खेमिन ढाले ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। महिलाओं के बिना राष्ट्र और समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। महिलाएं आज घर परिवार संभालने के साथ ही देश को भी संभाल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है। राजनीति हो या फिर मनोरंजन जगत, खेल हो या रक्षा मंत्रालय हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है। पूर्व जनपद सदस्य व मितानीन माया चंद्राकर ने कहा कि क्यों कहती है दुनिया कि महिलाएं कमजोर है। आज त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत महिलाएं चुन कर आई है। वे पंचायतों में बेहतरीन काम कर रही है। सभी अतिथियों ने मितानिन के कार्य को बेहतरीन बताया।

मितानिन प्रशिक्षक खेमिन झारिया, ब्लॉक समन्वयक शोभा शर्मा, अनीता रामटेके ने प्रेरणा गीत सुनाए। मितानिन कार्यक्रम की ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा, नीरा बढेद्र, कुमारी ठाकुर, सरिता साहू, सरपंच मीना रंगारी, सीमा कश्यप, जनपद सदस्य जानकी साहू, सरोज मेश्राम, प्रमिला ठाकुर, अंकालूराम कोसमा सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहिने उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page