DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में नए टीआई रोहित मालेकर के आते ही शराबियों की धरपकड़ जारी, फिर पकड़ाया आरोपी, 50 पौवा शराब जब्त

34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, गुरूर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर की जा रही लगातार कार्रवाई

गुरुर। 8.मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सोंहपुर का कौशल साहू जो अपने पास रखे बैग में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल अपने गांव सोंहपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्षन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये ।जो अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे आरोपी कौशल कुमार साहू पिता अगेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष निवासी सोंहपुर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 9000 एमएल कीमती 4000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही इनकी-

निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि होमप्रकाश सलामे, आरक्षक राहुलदेव गजपाल, चन्द्रशेखर यादव का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page