DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदित्य कुमार दुबे को युवा कांग्रेस डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

बालोद। जिला युवा कांग्रेस का बैठक रखा गया था। जिसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद से मुक्त किया गया एवं सक्रिय पदाधिकारी को प्रमोशन किया गया। जिसमें आदित्य कुमार दुबे को युवा कांग्रेस डौंडीलोहारा विधानसभा का प्रभारी जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में जिला प्रसाशनिक महासचिव के पद में है। इनके साथ दिनेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव गुलशन चन्द्राकर, राजेश साहू भी प्रभारी है।ज्ञात हो कि इससे पहले भी आदित्य दुबे ने बालोद ब्लॉक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद बालोद जिला युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव की जिम्मेदारी इनके पास है। डौंडी लोहारा के प्रभारी बनने पर बालोद विधानसभा के विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने भी हर्ष व्यक्त की साथ में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोकोपाड़ी ,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथलेश निरुटी, जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला भेड़िया बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,युवा कांग्रेस से प्रभारी महासचिव परितोषहंसपाल, जिला उपाध्यक्ष मनीष देवगान,जिला महासचिव कान्हा टाक,महासचिव हरीश साहू, डोमेन्द्र साहशी, डोमेन्द्र पाटिल सभी कांग्रेसजन ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page