DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बजट और युवा पर सियासत.. भाजपा युवा ने याद दिलाई कांग्रेस का घोषणा पत्र… 2500 रुपया बेरोजगारी भत्ता को बजट प्रावधान में शामिल करें प्रदेश सरकार

बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार की 2022 का बजट पेश हो रहा जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के अधिकार में कांग्रेस के घोषणा पत्र को याद दिलाते प्रदेश के लिए बेरोजगारी भत्ता को बजट में शामिल करने की मांग किया है।

युवाओं को 2500 रुपए मासिक भत्ता बजट में शामिल करे प्रदेश सरकार: भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे

भाजपा युवा मोर्चा बालोद के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने सीएम भूपेश बघेल से कल आने वाले बजट में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता देने का प्रावधान करने का आग्रह किया।

साय ने लिखा कि मुख्यमंत्री आपने 10 लाख युवाओं को 2,500 रु प्रति माह मासिक भत्ता देने की बात कही थी। आपसे आग्रह है कि बजट में इस बार रोजगार के लिए 9000 करोड़ रुपये देकर इस समस्याओं का समाधान करें।

तीन साल का मासिक भत्ता प्रति युवा को 90 हजार रुपए का भुगतान करें प्रदेश सरकार : पंकज चौधरी

भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने कहा कि तीन साल दो महीने प्रदेश की भूपेश सरकार को पूरे हो चुके हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि तीन साल के बजट में किसी भी साल बेरोजगारी भत्ता देने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। साय ने लिखा है कि सरकार को अपने वादे के अनुरूप अब तीन साल मासिक भत्ता प्रति युवा को 90 हजार रुपए का भुगतान करना है। 10 लाख युवाओं को प्रतिमाह ढाई हजार के हिसाब से 3 हजार करोड़ रुपये सालाना होती है। जो अब बजट से बहुत दूर है।

You cannot copy content of this page