DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसोदा में अवैध शराब बिक्री के लिए घर में छुपा कर रखे थे 53 पव्वा, आबकारी विभाग ने दबिश देकर पकड़ा

बालोद। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस. एल. पवार तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में एस. आर. भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण पर सतत् कार्यवाही करते हुये जिला बालोद के संयुक्त टीम के साथ आज दिनांक 08.03.2022 को जिला-बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसके तहतदिनांक 08.03.2022 को आरोपी तोमेश कुमार यादव पिता यादव राम यादव, जाति – राऊत, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 05 परसोदा, थाना-बालोद जिला बालोद द्वारा अवैध रूप से मंदिरा धारण की सूचना पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए 53 पाव देशी मदिरा प्लेन को कब्जे आबकारी लिया जा कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2).59 क का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर, मिलाप मण्डावी, ताम्रध्वज ठाकुर एवं श्री देवप्रसाद पटेल आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page