DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शैक्षिक गुणवत्ता सुधार की कड़ी में होगा शिखर कोचिंग मोहला, कल से संचालन


मोहला। प्राथमिक स्तर के बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने एवं पांचवी स्तर पर होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नवोदय विद्यालय,एकलव्य विद्यालय, उत्कर्ष योजना परीक्षा, कन्या शिक्षा परिसर, मॉडल स्कूल इत्यादि में प्रवेश की तैयारी के लिए मोहला में कल से निशुल्क शिखर कोचिंग का संचालन होगा।
बीईओ देवांगन ने बताया कि सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक अपने अपने संकुल स्तर पर कक्षा 5 के बच्चों को अध्यापन समय के अतिरिक्त अवकाश के दिनों में विशेष कोचिंग का आयोजन करेंगे। यह कोचिंग प्रत्येक शनिवार को संकुल स्तर पर लगाई जाएगी। शिखर कोचिंग का आयोजन पूर्व में भी मोहला ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा किया जाता रहा है, जिसका परिणाम बेहतर रहा है। स्कूल स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम में ब्लॉक जिला ही नहीं पूरे राज्य में अव्वल रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय साधन साह प्रवीण छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन मोहला ब्लॉक में हुआ, जिसमें मोहला के 788 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जो कि पूरे राज्य में सर्वाधिक रिकॉर्ड है। मोहला शिक्षा विभाग के इन प्रयासों की सराहना शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों ने की है।

You cannot copy content of this page