DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- तेज रफ्तार ने छीन ली मॉडलिंग के छात्र की जिंदगी, जनपद सदस्य के बेटे की सड़क हादसे में मौत, बड़े बेटे की आज ही है शादी

बालोद/ गुंडरदेही। गुरुर ब्लाक के ग्राम पड़कीभाट के रहने वाले जनपद सदस्य राजकुमार साहू के छोटे बेटे 21 वर्षीय भूपेश साहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गुंडरदेही क्षेत्र के रनचिराई थाना इलाके में ग्राम कलँगपुर के पास पेंड्री मोड़ पर हुई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। मृतक भूपेश अपनी बाइक यामाहा से गुंडरदेही की ओर जा रहा था और तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और एक दीवार से टकराते हुए जा गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है। आज ही मृतक के बड़े भाई संजय साहू की शादी है। लेकिन छोटे भाई की मौत से घर में मातम पसर गया। शादी फिलहाल स्थगित नहीं की गई है। सिर्फ दुल्हन को दूल्हा व कुछ मेहमान ग्राम पिपरौद राजिम से सामान्य रस्म निभा कर घर लाएंगे। लेकिन इस घटना से पूरा परिवार और ग्रामीण स्तब्ध है। पडकीभाट के रहने वाले सेवक राम साहू ने बताया कि मृतक खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में मॉडलिंग का छात्र था।

वह मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहता था। इसके लिए वह वहां पढ़ाई कर रहा था। मॉडलिंग व एक्टिंग भूपेश का शौक था।

ये खबरें भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page