DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव निषाद के समक्ष गोरखपुर में यूपी के पूर्व राज्य मंत्री सहित साथियों ने लिया कांग्रेस में प्रवेश

बालोद। 02.02. 2022 गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री गंगा प्रसाद निषाद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र निषाद व समाजसेवी फिरोज जी ने सैकड़ों साथियों के साथ संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

संसदीय सचिव ने कांग्रेस का गमछा भेट कर एवं मिठाई खिलाकर कांग्रेस में प्रवेश कराए। इस दौरान संसदीय सचिव जी ने कहा कि निषाद समाज भारी संख्या में उत्तर प्रदेश में रहता है उसके हक एवं अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर मछुआरा कांग्रेस कमेटी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद, देवेंद्र निषाद धनुष , संतोष कुमार मांझी,अशोक कुमार कश्यप ,अमित निषाद, संदीप निषाद ,अभय पासवान, जावेद खान ,सूरज निषाद, छोटू निषाद अनु निषाद, वाजिद अली ,एजाज खान ,मुइम जी ,छोटू इदरीसी, फिरोज खान ,रामकेश निषाद जितेंद्र निषाद ,आदर्श शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page