DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस को रास नही आया केंद्र का बजट, अध्यक्ष बोली अत्यंत निराशाजनक

बालोद। कांग्रेसियों को केंद्र सरकार का बजट बिल्कुल भी रास नही आया है।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट अत्यंत निराशाजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बजट है। कहीं पर भी विकास के अनुकूल यह बजट नहीं है। गांव गरीब किसान मजदूर सभी को इस बजट ने निराश किया है। किसी भी सेक्टर में कोई भी उल्लेखनीय नहीं है। एक ओर जहां 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाने वाली सरकार किसानों के लिए दिशाहीन बजट पेश कर रही है। वहीं महिलाओं के लिए भी इस बजट में कुछ भी नहीं है। टैक्स स्लैब का दायरा यथावत रखा गया है। जोकि आज की परिस्थिति के लिए उपर्युक्त नहीं है। किसान सम्मान निधि का दायरा नहीं बढ़ाया जाना किसानों के प्रति कितने हित चिंतक हैं। यह दर्शाता है इस बजट ने पूरे देश को निराश किया है।

You cannot copy content of this page