बालोद। मंगलवार को सेवानिवृत्त आईजी स्व रविन्द्र भेड़िया की जन्मजयंती के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के द्वारा उनकी याद में वृद्ध आश्रम बालोद(सुख आश्रम)में कंबल एवं फल वितरित करवाया गया।

जतिन भेड़िया द्वारा मिले कंबल एवं फल वगैरह पर सभी वृद्धजनो ने उन्हें खुले मन से आशीर्वाद प्रदान करते हुए भेड़िया परिवार की कुशलता की कामना की। उनके साथ मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, दुल्ली चंद गोयल,प्रकाश शर्मा अनिल चैनानी, संकेत राजपुरोहित मौजूद थे।

