DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोदावरी प्लांट फिर विवादों में, सरपंच संघ ने दी है घेराव की चेतावनी

दल्लीराजहरा। गोदावरी प्रभावित प्लांट सरपंच संघ ने एसडीएम से मुलाकात पर अपनी समस्या पर चर्चा किये। चर्चा के दौरान जनपद सदस्य संजय बैस, राजा राम तारम राजेश चुरेन्द्र ने सरपंच संघ और प्रशासन के बीच मध्यस्ता किये। आवेदन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया। गोदावरी पावर प्लांट अनापति प्रमाण पत्र लेते समय हमें प्रतेयक ग्राम पंचायत में विकास की राशि एवम रोजगार देने की बात कही गयी थी जो कि अधिनियम में भी है।आज पर्यन्त तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है हम सरपंच संघ और क्षेत्र के लोगो के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार ये प्लांट करते आ रही है। सरपंच संघ के लोगो ने चेतावनी दिए है कि हमारे मांगो को शीघ्र नही मनाने पर प्लांट का घेराव 3 फरवरी को और 4 फरवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दिए है। आवेदन देने के समय सरपंच संघ के अध्यक्ष गणेश स्वेता सरपंच शिवराम सिन्द्रामे गौतम कोराम बसन्ती ठाकुर हरीश चन्द भंडारी सुंदर सिंग यामले गोकुल प्रसाद भुआर्य धनश्याम सिंग गुनेन्द्र कुमारी बाई भुआर्य सावित्री जगनायक टिकेंद्री ठाकुर महेशरी आलेंद्र उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page