DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल- गुरुर ब्लॉक में शांति के दूत बने 15 गांव, एक भी नहीं हुए अपराध, पुलिस प्रशासन ने किया सम्मानित

बालोद/ गुरुर। गुरुर के थाने में इस बार का गणतंत्र दिवस, गण यानी लोगों के सम्मान में मनाया गया। शांति अमन कायम रखने वाले ग्रामीणों को थाना बुलाकर सम्मानित किया गया। गुरुर ब्लॉक में ऐसे 15 गांव चिन्हित किए गए हैं जहां 2021 में एक भी अपराध नहीं हुए और छोटे-मोटे मामलों को गांव में ही सुलझाया गया। गांव को शांति दूत बताते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित कर अन्य ग्रामीणों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई। यह पहल गुरुर थाना के प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने की। अपनी तरह का यह पहला आयोजन था।


पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बागडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी के द्वारा थाना परिसर गुरूर मे ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की पावन पर्व में थाना परिवार गुरूर की तरफ से समस्त नगर एवं ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये गणतंत्र दिवस को शांति पूर्ण ढंग से मनाने की अपील किये।


थाना प्रभारी गुरूर दिलेश्वर चन्द्रवंशी द्वारा पहली बार अनुठी पहल करते हुये वर्ष 2021 में थाना गुरूर क्षेत्रांतर्गत कुल 123 ग्रामो में से 15 ग्राम आमापानी, भैंसमुड़ी, करियाटोला, मंगचुवा, रूपुटोला, अलौरी, दुग्गाबाहरा, सौहतरा, पोंड, नाहंदा, करेंझर, मुस्केरा, नैकुरा, डोकला, नवागांव, खोरदो में वर्ष 2021 में किसी प्रकार के अपराध घटित नहीं होने पर गांव में शांति व्यवस्था के लिए ग्राम प्रमुखों को थाना परिसर गुरूर मे प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्मान किये तथा गांव का विकास एवं खुशहाली के लिये शुभकामनाएं दिये तथा गांव के छोटे-छोटे मामुली विवाद को ग्राम स्तर पर निपटाये जाने मे जोर दिये तथा पुलिस की सहायोग करने की अपील किये

कार्यक्रम में शामिल हुये गुरूर विकास खण्ड के पत्रकार बन्धुओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, चौकी कंवर प्रभारी कैलाशचन्द मरई, सउनि० होमप्रकाश सलामे प्र०आर० श्री राजेश टंडन, शिवनंदन दिवाकर, आर० राहुल गजपाल, पुनेश्वर ठाकुर, शेरअली, चंचल भगत, देवेन्द्र साहू, बल्देव मंडावी एवं नगर व ग्रामो से आये ग्राम प्रमुख भूपेश कुमार हिरवानी, विजयेन्द्र ध्रुवे झाडुराम चन्द्रवंशी, लक्ष्मी गंगबेर, रेणुका गजेन्द्र तथा गुरूर ब्लॉक के पत्रकार बंधु सालिक शर्मा, दीपक देवदास, विजय मगेन्द्र तथा अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

शहीदों को भी नही भूले

थाना क्षेत्रांतर्गत देश प्रेम के लिये शहीद हुये वीर जवान शहीद स्व0 तिला राम ठाकर निवासी डोकला, शहीद स्व० बेदूराम सूर्यवंशी निवासी कपरमेटा, शहीद स्व0 किशन लाल साहू निवासी बालोदगहन, शहीद स्व० बालकृष्णा मरकाम निवासी मुजालगोंदी, एवं शहीद स्व0 व्यासनारायण विश्वकर्मा निवासी भेजाजंगली के गृह ग्राम जाकर शहीदों के परिवार से मुलाकत कर श्रीफल, साल एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किये।

You cannot copy content of this page