DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फ़ोटो स्टोरी -शीतकालीन छुट्टी में बच्चों की चल रही छुक- छुक वाली कल्पना की रेलगाड़ी……..

बालोद। यह तस्वीर ग्राम जगन्नाथपुर की है। जहां पर बच्चे कल्पना की गाड़ी छुक- छुक वाली ट्रेन चला रहे हैं। यह तस्वीर देखकर हर किसी के बचपन की यादें ताजा हो जाए। एक वक्त था जब ना कोई इंटरनेट का जमाना था, ना मोबाइल का। बच्चे सब छोड़कर गलियों में टोली बनाकर खेलते थे। आज यह दृश्य लुप्त होते जा रहे हैं। छोटे बच्चे भी मोबाइल की गिरफ्त में है। पर ऐसे में जगन्नाथपुर के इन बच्चों का दृश्य लोगों को सुकून देता है। बता दें कि 24 दिसंबर से शीतकालीन छुट्टियां चल रही है। बच्चे इस समय का आनंद उठा रहे हैं और मनोरंजन के कई खेल खेल रहे हैं।

तस्वीर में क्रमशः हैं आगे से- सूर्यांश साहू, वैष्णवी यादव, रूद्र साहू, अहिर खान, विजय यादव, राकेश विश्वकर्मा।

You cannot copy content of this page