DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य के ऊपर 420 का मामला दर्ज…..झूठ बोल कर हजारों रुपये की धोखाधड़ी का मामला……गिरफ्तारी में जुटी पुलिस….पढ़े पूरी ख़बर,,,,

दादू सिन्हा, धमतरी।
जिला पंचायत सदस्य ख़ूबलाल ध्रुव के ऊपर धोखाधड़ी का थाना रुद्री में मामला दर्ज दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 23-11- 2021 को थाना सिविल लाइन रुद्री में धमतरी जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 के विरुद्ध गंगरेल स्थित आवेदक के द्वारा क्रय किए गए पुराने मकान को विक्रेता से खाली कराने के एवज में, साथ ही गंगरेल के सरपंच व पंचों के नाम से पैसा डिमांड कर झूठ बोलकर 50 हजार लेकर धोखाधड़ी करने संबंधी शिकायत किया था, शिकायत पर थाना रुद्री जांच किया,जांच के दौरान आवेदक व ग्राम पंचायत गंगरेल के सरपंच, पंचों का बयान लिया गया , ग्राम पंचायत गंगरेल के सरपंच, पंचों ने भी अपने कथन में मकान खाली कराने के नाम पर कोई भी पैसों की डिमांड करना नहीं पाया,साथ ही आवेदक ने अनावेदक खूबलाल ध्रुव के द्वारा फोन के माध्यम से पैसों की डिमांड किए जाने पर अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करना बताया, काल रिकॉर्ड एवं मामले की जांच के दौरान आरोपी खूबलाल ध्रुव के द्वारा प्रार्थी देवेंद्र त्रिपाठी से दिनांक 11-11-2021 को बेईमानी पूर्वक मकान खाली कराने के एवज में सरपंच, पंचो को पैसा देना है झूठ बोलकर 50 हजार लेकर ठगी किया था, वहीं थाना प्रभारी विनय पम्मार ने बताया कि आरोपी खूबलाल ध्रुव के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध क्रमांक 95/21 धारा 420 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,साथ ही प्रार्थी के द्वारा पेश करने पर एक नग विवादित ऑडियो सीडी को जप्त किया गया है, उन्होने यह भी बताया कि आरोपी फरार है जहाँ आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये बड़ी खबरें भी देखें

You cannot copy content of this page