बालोद– राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 08 दिसम्बर 2021 को जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार आ रही हैं। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुश्री उइके कल 08 दिसम्बर को दोपहर 02.10 बजे धमतरी से प्रस्थान कर दोपहर 02.30 बजे राजाराव पठार पहुॅचेंगी। वहॉ वे दोपहर 02.30 बजे से 03.30 बजे तक वीर मेला और आदिवासी लोककला महोत्सव में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके अपरान्ह 03.30 बजे राजाराव पठार से राजभवन, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण यहां पढ़ें


