DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग…..लाखो का मशीन खाक….आयुक्त को आगजनी की खबर ही नही…!

दादू सिन्हा,धमतरी। महिमा सागर वार्ड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में आग लगने से लाखों का मशीन जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में लाखो की कीमत वाले मशीन जलकर खाक हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ट्रेचिंग ग्राउंड में ज्यादातर कचरा को डंप किया जाता है,और वही खाद बनने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। पूर्व में जब शहर के विभिन्न इलाकों में मणि कंचन केंद्र नहीं था तो पूरे शहर का कचरा, पॉलिथीन को ट्रेचिंग ग्राउंड में ही डंप किया जाता था। यहां खाद बनाने की मशीन भी लगाई गई थी।जिसे खाद बनाने के लिए उपयोग किया जाना था, लेकिन अब तक इस मशीन का उपयोग ही नहीं हुआ था। वही इस संबंध में निगम कमिश्नर मनीष मिश्रा ने कहा की मुझे आगजनी की जानकारी नही है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है की निगम के जिम्मेदार पद में बैठे प्रमुख अधिकारी को इतनी बड़ी घटना की जानकारी आखिर कैसे नही है?क्या निगम के कर्मचारी आयुक्त को किसी घटना या मामले को बताना उचित नही समझते.?

ये बड़ी खबर भी देखें

You cannot copy content of this page