DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेडी टू ईट के केंद्रीकरण के खिलाफ बालोद जिले के महिला स्व सहायता समूह कल रायपुर में देंगी धरना


बालोद। मंगलवार को बालोद में जिले भर के सभी परियोजनाओं के रेडी टू ईट निर्माण कर्ता महिला स्व सहायता समूह बैठक कर शासन द्वारा रेडी टू ईट निर्माण के संबंध में लिए गए निर्णय के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे रहे। महिला स्व सहायता समूह के लोगों ने बताया कि कल रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। जिसमें बालोद जिले में कार्यरत सभी समूह अपनी उपस्थिति देंगे और विरोध प्रकट करेंगे। शासन द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है और आने वाले समय में क्षेत्रीय विधायकों से भी पूर्ववत व्यवस्था के लिए निवेदन करेंगे। साथ ही प्रदेश स्तर पर जो भी निर्णय होगा उसी के अनुरूप आगे की रणनीति रहेगी।यदि न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाना पड़े तो उसके लिए भी महिला स्व सहायता समूह तैयार रहेगा।

You cannot copy content of this page