
मोहला। विगत शनिवार को सर्वेश्वर दास म्युनिसिपल हाई स्कूल राजनांदगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुए। जिसमे राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंड से आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लिए। इस कार्यक्रम में सामूहिक छत्तीसगढ़ नृत्य और एकल गायन प्रतियोगिता थी। जिसमे आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम मिडिल स्कूल मोहला ने सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान तथा अंग्रेजी मीडियम हाई स्कूल मोहला से एकल गायन में कुमारी लीशा श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। सामूहिक नृत्य में रिद्धि कोवाची ,आकांक्षा साहू,डिंपल साहू,निधि वर्चो,मोनिशा सोनी निष्ठा ठाकुर भाग लिए,बच्चो के उत्साह वर्धन हेतु साथ रहे। आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के प्राचार्य अर्जुन देवांगन ,प्रभारी प्राचार्य रोहित कुमार पटवा,सांस्कृतिक प्रभारी प्रेमलता शर्मा,चंचल कोरेटी,हुलेश्वर श्रीवास का स्थान विशेष रहा। आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल मोहला के नाम को रोशन करने वाले सभी उत्कृष्ठ बच्चो,एवम सभी शिक्षक शिक्षिकाओ को विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन,मीडिया प्रभारी राजकुमार यादव,सुनील शर्मा,लोकेश ठाकुर, मलेश मालेकर ने बधाई दी।
