DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ जिला बालोद ने मनाया शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में संविधान दिवस

अर्जुन्दा।भारतीय संविधान का निर्माण भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर के महान त्याग एवं अथक प्रयासों से पूर्ण लिखित संविधान को दिनांक 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा को सौंपा गया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा किए गए इन अमूल्य प्रयासों का सम्मान के लिए भारत सरकार द्वारा भीमराव अंबेडकर जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भारतीय नागरिकों द्वारा भीमराव अंबेडकर जैसे अन्य संविधान निर्माताओं का सम्मान करना साथ ही उनके द्वारा दिए गए अमूल्य भेंट भारत का संविधान विषय पर जानकारी प्राप्त कर स्वयं को जागरूक करना है। आयोजन में आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला बालोद का अध्यक्ष किशन देहरी ,उपाध्यक्ष मनीषा नेताम,सचिव-नीरज मंडावी ,ब्लॉक अध्यक्ष गुण्डरदेही के ललित मरकाम,ब्लॉक गुण्डरदेही सचिव चेतन ,ब्लॉक अर्जुन्दा के अध्यक्ष दिलीप मंडावी,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभार के अध्यक्ष अनिल नेताम ,उपाध्यक्ष धमेश्वरी कंवर,पिंकी मंडावी,नेहा मंडावी,मुकेश्वरी उइके,पार्वती ठाकुर,हिलेश्वरी ठाकुर , गिरधर सिन्हा,लोकेन्द्र, अनुरोध,युवाकन्त NNS टीम मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page