अध्यक्ष बोली- यह हमारे लिए गौरव का पल, यह सम्मान समस्त स्वच्छता कर्मियों और समस्त नगरवासियों को समर्पित
डौंडीलोहारा। स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण व लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष के सफल नेतृत्व और वार्ड प्रतिनिधियों के सहयोग व सक्रियता से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बड़ी सफलता मिली है।नगर पंचायत के सीएमओ राकेश प्रधान, नोडल अधिकारी भानु प्रकाश घोष, जिला स्वच्छता समन्वयक महेंद्र साहू , स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मचारी स्वच्छता दीदियों सफाई मित्र कर्मचारी संयुक्त टीम की रणनीति और सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की तालमेल से नगर पंचायत डौंडीलोहारा को 1 स्टार की कामयाबी मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कहा कि
इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। 230 निकाय के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत डौंडीलोहारा को 49 वां रैंक के साथ वन स्टार का सम्मान हमारे नगर के लिए गर्व का विषय है। डौंडीलोहारा नगर के समस्त स्वछता टीम को बधाई। गार्बेज फ्री सिटी की श्रेणी में नगर पंचायत डौंडीलोहारा 1 स्टार रैंक पर है। 25000 से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उन्हें पुरस्कार मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 रैंक में आमूल चूल सुधार हुआ है। यह नगर पंचायत डौंडीलोहारा की बड़ी उपलब्धि है। स्वच्छता दीदियों की कड़ी मेहनत रंग लाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से नगर की व्यवस्था सुधरी है। नगर पंचायत परिवार को 1 स्टार मिलना इसी का परिणाम है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजधानी के बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में आयोजित स्वच्छता का हैट्रिक थीम पर अवार्ड वितरण का आयोजन रखा गया था। जिसमें राज्य के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, सीएमओ को बुलाया गया था। जहां पर स्वच्छता के संबंधी नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायत को अवार्ड प्रदान किया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत डौंडी लोहारा को भी नगर की साफ सफाई व अन्य योजनाओ के लिए 1स्टार से स्वच्छता अवार्ड ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, विभाग के सचिव अलरमेल मंगाई डी सीईओ सौमिल रंजन चौबे के द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, नगर अध्यक्ष गोपी साहू, सीएमओ राकेश प्रधान,उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, जिला समन्वयक महेंद्र कुमार साहू ने मंत्री के हाथों अवार्ड प्राप्त किये।
