कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में चिटौद में 90 लोगों को लगे टीके



गुरुर। स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज व राष्ट्र की मजबूती का सबसे बड़ा आधार है | इसी परिप्रेक्ष्य में कोरोना से आम जनमानस को पूर्ण रूप से सुरक्षित करने के लिए बालोद जिला प्रशासन के तत्वावधान में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान आयोजित की गई | स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक व डाटा वेरीफायर नीलकमल सिन्हा व वेक्सीनेटर वेणुका साहू के नेतृत्व में चंदनबिरही केंद्र के आश्रित ग्राम चिटौद के शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में इस महाअभियान का आगाज किया गया |

94% लोग हुए पहले डोज से लाभांवित

करीब 3000 की वृहद आबादी वाले इस गाँव में लगभग 1934 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा है | आज टीकाकृत हुए कुल 90 व्यक्तियों में से 43 लोग प्रथम डोज व 47 लोग द्वितीय डोज के सम्मिलित थे | सहायक शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 1823 अर्थात 94.26 प्रतिशत लोग टीकाकृत हो चुके हैं | आज के इस महाभियान में दिन भर में कोविशिल्ड के कुल 80 टीकों में 18+ में बीपीएल के 24 व एपीएल के 1 सहित 25 लोगों को प्रथम डोज लगे | इनमें 2 गर्भवती महिला भी शामिल हुई | इसके दूसरे डोज में बीपीएल के 5 लोग रहे | 45 + में प्रथम डोज में 07 व द्वितीय डोज में 09 लोग, 60+ में प्रथम डोज के 04 व द्वितीय डोज में 03 लोग पहुंचे | 10 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाया | इसके तहत 18+ प्रथम डोज बीपीएल 03, द्वितीय डोज बीपीएल 05, 45+ प्रथम डोज 01 व 60+ प्रथम डोज 01 व्यक्ति सम्मिलित हुए |

एसडीएम व नायब तहसीलदार ने पहुंचकर बढ़ाया हौसला

जिले व विकासखंड के प्रशासनिक अमलों में गुरूर तहसील के नायब तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा ने महाअभियान की शुरुआत में ही केंद्र का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सभी को प्रेरित किया | एसडीएम गुरूर व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा ने भी टीकाकरण की प्रगति को स्वयं उपस्थित होकर अध्ययन किया | सभी को बेहतर कार्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किए | शिक्षा विभाग की ओर से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरूर के दिशानिर्देश में स्थानीय स्कूलों के प्रधानपाठकों काशी राम साहू व जगतारण कतलाम ने समन्वय स्थापित की | शिक्षकीय टीम में श्रीमती रुखमणी गजेंद्र व राजेश्वरी पंचांगम साथ रहे |

ग्राम पंचायत व मितानीनों ने दी सक्रिय सहभागिता

इस महाअभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य, शिक्षा व पंचायत विभाग की निरन्तर सक्रियता ने बेहतर वातावरण तैयार किए | ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रभारी सरपंच श्रीमती कुमारी साहू, पंचायत सचिव मनोज कुमार साहू तथा रोजगार सहायक तोरण भारती की विशेष कार्ययोजना के तहत समस्त वार्ड पंचों ने अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | प्रथम डोज हेतु शेष बचे लोगों के सर्वे हेतु मितानीन तुलसी जोगी, सरस्वती भांडुलकर, कामिनी साहू, विद्या उईके, जानकी साहू, भागेश्वरी साहू,चंद्रिका टांडे ने पूर्ण तल्लीनता के साथ कर्तव्य का निर्वहन किया है, साथ ही टीकाकरण कार्य के दौरान पूरी टीमवर्क में साथ निभाया |
सोशल मीडिया की भी भूमिका इस कार्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है |

चंदनबिरही में 31 लोगों ने लगवाए वैक्सीन

पड़ोसी गाँव चंदनबिरही में 18 वर्ष से अधिक के 7 लोगों ने प्रथम डोज तथा 18 लोगों ने द्वितीय डोज, 45 वर्ष से अधिक के 2 लोगों ने प्रथम डोज व 1 व्यक्ति ने द्वितीय डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के 2 व्यक्तियों ने प्रथम डोज व 01 व्यक्ति ने द्वितीय डोज लगवाए | इस तरह यहाँ पर कुल 31 लोग आज लाभान्वित हुए |

You cannot copy content of this page