DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में मनाया गया मितानिन दिवस, सरपंच ने गिफ्ट किया मितानिनों को पर्स

बालोद । ग्राम जगन्नाथपुर के पंचायत में मंगलवार को मितानिन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य की दिशा में सेवाभावी कार्य कर रही गांव के मितानिनों को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

सरपंच अरुण साहू द्वारा सभी मितानिनों को पर्स गिफ्ट किया गया। उनके कार्यों की सराहना की गई तो साथ ही आने वाले दिनों में उनके के लिए भी एक भवन की सुविधा देने की बात भी कही गई। हाल फिलहाल गौठान में निर्मित भवन का इस्तेमाल मितानिनों द्वारा बैठक के लिए करने की अनुमति दी गई। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रशिक्षक श्रीमती प्रेमा देशमुख, मितानिन अंजनी देशमुख, सोहद्रा साहू, डिलेश्वरी देशमुख, अंजनी सोनी, राकेश्वरी साहू, शशि कला विश्वकर्मा मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page