DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय गुरुर में मनी इंदिरा गांधी की जयंती, लौह महिला को विधायक ने किया याद

गुरुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय गुरुर में देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कहा जब भी भारत के इतिहास की सबसे सशक्त महिलाओं को याद किया जाएगा, इसमें इंदिरा गांधी का नाम जरूर शामिल होगा। इंदिरा गांधी वैसे तो राजनीति से जुड़ी एक महिला हैं, लेकिन उनके कामों, फैसलों ने उन्हें मात्र एक महिला नहीं रहने दिया, बल्कि भारत की लौह महिला बना दिया। 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती होती है। साल 1917 में इस दिन जवाहर लाल नेहरू के घर एक बेटी का जन्म हुआ जो आजाद भारत की सबसे सशक्त महिला बन गई। इंदिरा गांधी आजाद भारत के इतिहास की इकलौती महिला हैं जो प्रधानमंत्री बनीं। उनके बाद से आजतक कभी भी किसी महिला को इस पद पर आने का मौका नहीं मिला। इंदिरा गांधी न केवल प्रधानमंत्री बनी बल्कि उन्होंने ऐसे दमदार फैसले लिए जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके कुछ फैसलों पर सवाल भी उठे। विरोध हुआ, सत्ता तक चली गई लेकिन इंदिरा टस से मस नहीं हुईं। कांग्रेसियो ने उनकी देश हित व कांग्रेस के प्रति विशेष कार्यों को याद किया। इस दौरान अध्यक्ष तामेश्वर साहू, टिकेश्वरी साहू,सुमित राजपूत, पिमन साहू, दुर्गु सिन्हा, टोमन साहू, पार्षद प्रमोद सोनवानी,गजेंद्र मण्डावी, लाल खान, नोहर साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page