DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस का जन जागरण अभियान- छत्तीसगढ़ में खुशहाली के 3 साल, देश की बदहाली के 7 साल, कांग्रेसियों ने दिया नारा- घातक हो गई महंगाई की मार, धोखा दे रही मोदी सरकार

बढ़ती महंगाई से जनता हलाकान, नुक्कड़ सभा लेकर विधायक बता रही जनता को भाजपा की कमियां

बालोद ब्लाक में झलमला , लाटाबोड़ और करहीभदर में हुई नुक्कड़ सभा, दुकानों तक पहुंचे विधायक और जिला अध्यक्ष

बालोद। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने 14 नवंबर से जन जागरण अभियान शुरू किया है यह अभियान महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर केंद्रित है और इस अभियान के तहत कांग्रेसी शहर से लेकर गांव में नुक्कड़ सभा पदयात्रा कर जनता को आगाह किया जा रहा है कि वे ऐसी सरकार से सचेत हो जाए जो आप का हित नहीं चाहती। बल्कि जब से मोदी है यानी भाजपा की सरकार आई है, जनता हलाकान है। महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर इस क्रम में बालोद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्र में नुक्कड़ सभा विधायक संगीता सिंहा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य नेताओं ने किया।

इस जन जागरण अभियान के तहत 14 से 29 नवंबर तक कांग्रेसी बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ आयोजन करेंगे। तो वही इस दौरान पंपलेट का भी वितरण किया जा रहा है। जिसे छत्तीसगढ़ के खुशहाली के 3 साल व देश की बदहाली के 7 साल के थीम पर तैयार किया गया है। जिसमें कांग्रेसियों द्वारा नारा दिया गया है कि घातक हो गई महंगाई की मार, धोखा दे रही मोदी सरकार। वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गए प्याज, पी गए तेल,,,,,। इस दौरान विधायक सहित अन्य नेता दुकानदारों के पास पहुंचे और उन्हें पंपलेट देकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां व भाजपा सरकार की नाकामियों गिनाई गई।

तो आने वाले चुनाव में सोच समझ कर फैसला लेने की अपील की गई। नुक्कड़ सभा में विधायक ने लोगों को संबोधित किया। विधायक श्रीमती सिन्हा ने कहा देश भर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग हताश है, हर तबका परेशान है और आमदनी कम और खर्चा दुगुना हो गया है। देश भर के लोग विपक्षी दल के लोग केन्द्र के खिलाफ सड़क पर उतर आये है। रसोई गैस महंगी है, डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे है। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पाण्डेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थी, अब इनकी बोलती बंद हो गई है। जनता महंगाई से इतनी आक्रोशित है जहां भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। तब जाकर पेट्रोल-डीजल से एक्साईज ड्यूटी सिर्फ 5 रू. और 10 रू. कम किया। भाजपा के लोग केवल राजनीति करना जानते है, काम करना नही। विधायक संगीता सिन्हा महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान में केन्द्र सरकार पर जमकर बरसी। कहा कि मोदी भाजपा को उनको नारा याद दिलाये। बहुत हुयी महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार लेकिन ठीक नारा के विपरित मोदी भाजपा की सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता के उपर महंगाई की कुठाराघात कर रही है। अब हमारा नारा है “बहुत हुयी महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।” कांग्रेस जन जागरण अभियान पदयात्रा सभा के माध्यम से महंगाई से पीड़ित जनता की आवाज उठा रही है। नुक्कड़ सभा को अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि
मोदी सरकार आम जनता के जेब में डाका डाल रही, आम जनता को लुटने का काम कर रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। मनमोहन सिंह सरकार के समय पेट्रोल पर 9.48 रू. पर लीटर एक्साईज ड्यूटी एवं डीजल पर 3.56 रू. एक्साईज ड्यूटी लगता था। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 32.90 रू. और डीजल पर 31.80 रू. एक्साईज ड्यूटी वसूल रही है। नरेंद्र मोदी को जनता ने चुना लेकिन मोदी सरकार जनता की नहीं सुन रही है। मनमोहन सरकार 27 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया था। मोदी सरकार 23 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा के नीचे ढकेलने का काम की है। देश की जनता महंगाई से परेशान है। मोदी सरकार कुंभकरणीय निद्रा में सोयी है। कांग्रेस ने देश भर में महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला कर महंगाई के लिये जिम्मेदार मोदी सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रही है। देश के हर नागरिक को समझना होगा। आज उनके परेशानी का सबसे बड़ा कारण केन्द्र सरकार की नीतिया है। केन्द्र की प्राथमिकता में आम आदमी है ही नहीं। सिर्फ चंद पूंजीपतियो और उद्योगपतियों के लिये सरकार चला रही है। इस दौरान
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्दप्रभा सुधाकर, विधायक संगीता सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, कमलेश श्रीवास्तव, कृष्णा दुबे,पुरषोत्तम पटेल,रवि प्रकाश यादव ,जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस प्रशान्त बोकड़े, आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महासचिव, संदीप साहू ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश्वर साहू,आबिद, योगेश पटेल, सरपंच झलमला उमा पटेल, कुंती ठाकुर, गिरधर पटेल, मुकुंद पटेल, गोपाल साहू अन्य सभी कांग्रेस जन मौजूद थे।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page