DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाटापारा तरौद में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता 16 नवंबर को

बालोद। देवउठनी पर सांस्कृतिक कला मंच भाटापारा तरौद में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन 16 नवंबर को किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रमशिला साटिया होंगे। अध्यक्षता सरपंच शिवराम ठाकुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेरथाडीह के सरपंच चित्रलेखा भागचन्द साहू, जय मां बमलेश्वरी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष निशा पटेल, सचिव सुनीता पटेल, गायत्री नायक, पुष्पा कोसमा, लता देवी साहू, भान बाई धलेंद्र, छबिना साहू होंगे। आयोजन युवा एकता मंडल भाटापारा तरौद व समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसमें सामूहिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹3333, द्वितीय ₹2222, तृतीय 1111 रुपए तो वहीं युगल वर्ग में प्रथम 1521, द्वितीय 1021, तृतीय 721, एकल वर्ग में प्रथम 1121, द्वितीय 721, द्वितीय ₹521 रखा गया है। उक्त जानकारी नव युवा एकता मंडल के संचालक गोपेंद्र कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page