DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीएल पुनिया सहित अन्य मंत्रियों को दिवाली की बधाई देने पहुंची विधायक संगीता सिन्हा

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा दिवाली के बाद दिवाली मिलन भेंट के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों से मिलने पहुंची जहां उन्होंने बारी-बारी से सभी से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उन्हें दिवाली व देवउठनी की बधाई दी व मिठाई भेंट की। साथ ही क्षेत्र के विकास व राजनीतिक चर्चा भी हुई।

इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, कैबिनेट मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, विष्णुदेव साय सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।

You cannot copy content of this page