DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शो पीस साबित हो रहा बालोद का जिला ग्रन्थालय, हिंद सेना ने की छात्रहित में बंद लाइब्रेरी को फिर से चालू करवाने की मांग

बालोद। समाज सेवी संगठन हिंद सेना द्वारा शिक्षा व रोजगार की दिशा में भी आवाज उठाते हुए जिला ग्रन्थालय बालोद को सुचारू रूप से छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभ करने की मांग कलेक्टर से की है। इस संबंध में अपर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है। ज्ञापन के जरिए हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि पूर्व कलेक्टर राजेश सिंह राणा के प्रयासों से प्रारंभ जिला ग्रन्थालय वर्तमान में प्रशासनिक उपेक्षा के कारण औचित्यहीन हो गया है। जहां एक ओर रायपुर की नालंदा लाइब्रेरी 24 घंटे सातों दिन खुली रहती है। जहां विद्यार्थी अध्ययन कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं। उसके उलट बालोद जिला लाइब्रेरी केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोग किया जा रहा है। गत वर्ष फरवरी से अब तक छात्र छात्रा वहां किसी ना किसी कारण से प्रवेश से वंचित हैं। समाजसेवी संस्था हिन्दसेना ने मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए। प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा 90 दिन बची हुई है। अगर जल्द से जल्द ग्रंथालय को चालू किया जाता है तो परीक्षार्थी को इसका लाभ मिलेगा। जिससे आने वाले समय में बालोद जिले से भी राज्य प्रशासनिक सेवा में परीक्षार्थियों को मौका मिल सके। अपर कलेक्टर विनायक शर्मा द्वारा विषय की गंभीरता को देख शीघ ही प्रारम्भ करवाने का आश्वासन दिया गया है। जिला ग्रन्थालय को छात्रहित मके सुचारू रूप से पुनः प्रारम्भ करवाने हेतु हिन्द सेना के प्रदेश मुख्यसंयोजक तरुण नाथ योगी एवं दुर्ग यूनिवर्सिटी के प्रथम सहसचिव एवं बालोद महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल योगी ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही प्रारंभ करवाने की मांग की है।

You cannot copy content of this page