DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हथौद में मनाया गया मातर पर्व, कारी बदरिया की प्रस्तुति के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान

बालोद। ग्राम मुक्त नगर हथौद (करहीभदर) में मातर पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में रिश्तेदार सहित पहुंचकर मातर पर्व का आनंद लिए। साथ ही रात में कर्मचारी प्रकोष्ठ व ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से अंचल के ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम कारी बदरिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बालोद क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रेलवे कर्मचारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बेनुराम साहू थे।अध्यक्षता जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष प्रेमलता साहू ने की।

विशेष अतिथि के रुप में ललिता देवांगन सरपंच हथौद, कमल राम साहू प्राचार्य, युवराज साहू सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, विकास भारती, रूपेश कुमार नेताम, सत्यवान साहू, पोखन साहू उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथि ने की। इस अवसर पर गांव के सेवानिवृत्त कर्मचारी जेएस साहू, जी एल साहू, मिश्रीलाल को बेनु राम साहू द्वारा प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। ग्राम नर्रा के रहने वाले बेनु राम साहू गांव व समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। कार्यक्रम में गेंदराम खुरश्याम, लेख राम साहू, टिकेंद्र कुमार साहू ,कर्मचारी प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page