एक हादसा ऐसा भी- रजोली में दुकान में घुसा हार्वेस्टर, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल



चंदन पटेल, गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के थाना रनचिरई अंतर्गत 7 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय से 11 किलोमीटर पर स्थित ग्राम पंचायत रजोली के सहदेव पान ठेला में ग्राम रजोली निवासी नरेंद्र चंद्राकर का हार्वेस्टर जा घुसा। हार्वेस्टर ड्राइवर सरदार कर्नल नामक ड्राइवर घटना घटने के पश्चात हार्वेस्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी ग्राम के सरपंच ओमप्रकाश नेताम को होते ही थाना रनचिरई को सूचना दी। सूचना पर घटना स्थल पर थाना रनचिरई पुलिस स्टाफ पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के पश्चात हार्वेस्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना रनचिरई में सुरक्षा हेतु हार्वेस्टर ड्राइवर सरदार गोल्डी थाना लेकर गए। घटना के समय सहदेव पान ठेला में सहदेव चंद्राकर कन्हैया लाल मधुकर 91 वर्ष एव शुभम सतनामी 23 वर्ष धमना निवासी शैलेंद्र धनकर 17 वर्ष रजोली निवासी पान दुकान पर मोटर सायकल में थे और हार्वेस्टर को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए नाली पार कर दुकान में जा घुसा। जिसमें शुभम सतनामी 23 वर्ष के ऊपर दुकान का पिलर गिरा और जांघ एवं हाथ की हड्डी टूटी। 17 वर्षीय शैलेंद्र धनकर के हाथ की हड्डी टूटी घटना में कन्हैया लाल मधुकर एवं सहदेव चंद्राकर मलबे में दबे। परंतु उन्हें मामूली चोटें आई। गंभीर रूप से दोनों घायलों को एस कुमार के प्राइवेट गाड़ी से प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये बड़ी खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page