DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर हुए विविध कार्यक्रम

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में 31/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष भारतरत्न स्व वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी आयरन लेडी भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।


सर्वप्रथम लौहपुरुष भारतरत्न स्व वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, जिला सचिव के ईश्वर राव,उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,इंटक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार ने लौहपुरुष स्व.वल्लभ भाई पटेल जी व भारतरत्न स्व.इंदिरा गांधी जी के जीवनी मे प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन के ईश्वर राव ने किया।स्व.वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस मनाने के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,श्री निवास राव,फ्रांसिस कोलिन,एन एस यू आई से चंदन ठाकुर, प्रतिक व मनीष ठगेल के द्वारा शहीद हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सयुक्त महामंत्री संतोष पांडेय,विजय जोगदंड,के ईश्वर राव,उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,एल्डरमेन राजू वर्गिस ,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,महामंत्री सुरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी प्रदीप सहारे, फ्रांसिस कोलिन ,विल्सन मैथ्यू, हरीश खस संयुक्त सचिव ताराचंद बघेल,प्रवक्ता जेबा कुरैशी,चंपा साहू, राधा शर्मा,रीता शर्मा, रामु शर्मा,अभिषेक राव,आदिवासी नगर अध्यक्ष दीपक सहारे,डोमेंद्र सावलकर, पप्पू पंजवानी,जिला महामंत्री परितोष हंसपाल,पूर्व एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page