DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम आवास आत्महत्या मामला- मृतक युवक की माता से मिली विधायक संगीता सिन्हा, स्वयं के खर्च पर अधूरे मकान बनवाने का आश्वासन, छोटे बेटे को भी रोजगार मुहैया कराने होगी पहल

बालोद। गुरुर ब्लॉक के ग्राम कोचवाही के अमलीपारा में शीत कुमार नेताम ने विगत गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते उनके द्वारा कदम उठाए जाने की बात सामने आई तो वहीं घटना के बाद सोमवार को विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित अन्य लोग मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। मृतक की मां रूखमणी बाई ने बताता पीएम आवास बन नही पाया है। एक ही क़िस्त मिली थी। छत ढलाई नही हुई हैं दूसरे के घर मे रहते हैं। बेटा इन्ही सब बातों से परेशान रहता था। मां की तकलीफों को समझते हुए भावुक होकर विधायक संगीता सिन्हा ने उन्हें गले से लगा लिया व फफकती हुई मां को चुप कराया।


मृतक की मां को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई। साथ ही पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने अधूरे रुके कामो तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिए। वही इस मकान को पूरा करने में आने वाले पूरे खर्च का जिम्मा क्षेत्रीय विधायक संगीता भैया राम सिन्हा ने उठाने की बात कही। मंगलवार से छत का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही मृतक के छोटे भाई को योग्यता के हिसाब से कहीं भी रोजगार दिलाने का आश्वासन भी दिया गया। विधायक ने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से मदद के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार से भी मुख्यमंत्री सहायता राशि दिलाने को लेकर आश्वत किए। वहीं योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही की बातों को लेकर पूर्व विधायक ने सचिव को फटकार भी लगाई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू, पिमन साहू, जितेंद्र यादव, प्रभात धुर्वे अध्यक्ष जनपद, किशोर साहू, सादिक अली व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबर जरूर पढ़ें क्लिक करें हेडिंग पर

You cannot copy content of this page