DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- दुर्ग से बालोद जा रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस ब्रेक फेल होने से हाईवा के पीछे टकराई , सवार थे 40 लोग, पढ़िए खबर फिर क्या हुआ आगे?

रास्ते से गुजर रहे रनचिराई थाना प्रभारी यामन देवांगन ने दिखाई मानवता, अपनी कार से घायलों को अस्पताल भिजवाया

रनचिराई थाना प्रभारी यामन देवांगन

चंदन पटेल (प्रतिनिधि गुंडरदेही)।

दुर्ग से बालोद की ओर जा रही सवारियों से भरी बस क्रमांक सीजी 07 ई 9944 ब्रेक फेल होने से अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक पहले से ही खराब था। घटना गुंडरदेही से 5 किलोमीटर दूर सनौद मोड़ के पास खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पहले हुई। सवारियो से भरी पायल कंपनी की बस सामने से आ रही वेगन आर कार सीजी 07 8117 को रगड़ते हुए अज्ञात हाईवा वाहन के पीछे जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने का हिस्सा चकना चूर हो गया व परखच्चे उड़ गए। घटना के दौरान वैगनआर के पीछे थाना रनचिरई प्रभारी यामन कुमार देवांगन भी मौजूद थे। वे बालोद से रनचिरई वापस आ रहे थे जिनके द्वारा गंभीर रूप से घायल महिला को अपनी कार के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाएं। घटना के बाद बस ड्राइवर बस छोड़ कर भाग गया। बस में करीब 40 लोग सवार थे। जिसमें सामने में बैठे लोगो को गंभीर चोट आई है। घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया। जहा घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। रात 9 बजे तक की स्थिति में 4 घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप साव अपने दल बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सवारियों को दूसरे बस के माध्यम से गंतव्य तक भिजवाया एवं बेतरतीब खड़े बस को व्यवस्थित करने पश्चात यातायात सुगमता पूर्वक बहाल हुआ।

ये हुए हैं घायल

देवेश मेश्राम 37 वर्ष पिता जीडी मेश्राम तवेरा निवासी राजहरा जा रहा था। इमला टंडन 45 वर्ष नागपुर से सिकोसा जा रही थी। कुमारी साक्षी योगी पिता इतेंद्र योगी 21 वर्ष भिलाई से बालोद जा रही थी। पूनम वैष्णव 32 वर्ष बालोद जा रही थी।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page