DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बाइक से जा रहे राहगीर पर गिरा नीम का पेड़, दबने से मौके पर मौत, इलाके में इस तरह का पहला हादसा, पढ़िए कहां हुई घटना

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले में पेड़ गिरने से दबकर एक राहगीर की मौत हो गई। इलाके में इस तरह की ये पहली घटना है। दरअसल में जो पेड़ गिरा व नीम का है और इसे हटाने के लिए भी कई बार लोगों द्वारा मांग की गई थी। लेकिन प्रशासन की अनदेखी राहगीर के जान का दुश्मन बन गई और अंततः वही हुआ जो लोग नहीं चाहते थे। सड़क के बाजू लगा पेड़ गिरने से एक राहगीर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम यह घटना भखारा बिजली आफिस के सामने हुआ। जहां पर बहुत पुराना नीम का पेड़ था और अचानक वह सड़क में गिर गया। जिससे रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई। वही एक अन्य साइकिल सवार भी घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

इधर सड़क में हुई इस घटना से हड़कम्प मच गया है। इस सम्बंध में भखारा थाना प्रभारी सन्तोष जैन ने बताया पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हुई है। वही एक घायल हुआ है। मृतक औऱ घायल का नाम पता अभी पता नही चला है। पुलिस पता लगा रही है। वैसे दोनो आसपास क्षेत्र के ही बताये जा रहे है ।

You cannot copy content of this page