DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्णकालिक अध्यक्ष बने कंवर के तामेश्वर साहू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी हुआ आदेश, गुरुर में खुशी की लहर

बालोद/गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में इस बार कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बल्कि पूर्णकालिक अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है और यह पद मिला है गुरूर के कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता कंवर के रहने वाले तामेश्वर साहू को। जिन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा आदेशित करते हुए गुरुर में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

14 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार आगामी आदेश तक विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधित एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें बालोद के गुरुर ब्लॉक के लिए तामेश्वर साहू का नाम दिया किया गया है।

ज्ञात हो कि जून में यहां तत्कालीन ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नूतन किशोर साहू की नियुक्ति हुई थी। अब नए चेहरे को मौका दिया गया।जो लगभग 18 से 20 वर्षों से कांग्रेस से कर्मठता के साथ जुड़े हुए हैं। कंवर के तामेश्वर साहू को अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जहां इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बधाई दी तो वही विधायक संगीता सिन्हा ने भी थाल सजाकर उनकी आरती उतारकर टीका लगाकर उन्हें मुंह मीठा कराया। तो वही गुरुर के वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा सहित प्रमुख रूप से जिलापंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, सादिक अली, नौशाद कुरैशी, पिमन साहू, गजेंद्र मंडावी, टोमन साहू, सोहन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्णकालिक अध्यक्ष तामेश्वर साहू को बधाई दी।उनका स्वागत सम्मान किया पूर्णकालिक अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है। बता दें कि नवनियुक्त अध्यक्ष तामेश्वर साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची में पहले भी थे। तो वही अलग-अलग अध्यक्ष के कार्यकाल में भी वे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल रहे। कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्मठता और एकाग्रता, कर्तव्यनिष्ठ भावना के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के लिए विधायक संगीता सिन्हा ने भी अनुशंसा की थी।

You cannot copy content of this page