DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना काल मे ज्ञान का दीपक जलाते पांडरवानी के शिक्षक और शिक्षा सारथी

राजनांदगांव/मोहला। मोहला विकासखंड में कोरोना काल मे भी बच्चो को नियमित और सुरक्षित पढ़ाई से जोड़ने के लिए नित नए प्रयास किये जा रहे है। शिक्षको, शिक्षा सारथियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मेहनत और सक्रियता का परिणाम है कि बच्चे मोहल्ला क्लास के माध्यम से अपने घरों में रहते हुए पढ़ाई से जुड़े हुए है। इसी कड़ी में कोर्रामटोला संकुल में भी मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। कोर्रामटोला संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांडरवानी में शाला के शिक्षक नरेंद्र रामटेके और भीष्म राम भुआर्य के कुशल मार्गदर्शन में मोहल्ला क्लास का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उनके इस पुनीत कार्य मे कु पावित्री और कु माधुरी शिक्षा सारथी के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे है।

संकुल समन्वयक रूपेंद्र कुमार नंदे ने बताया कि ग्राम पांडरवानी में लगभग 3 महीने से मोहल्ला क्लास का संचालन हो रहा है। मोहल्ला क्लास के संचालन से बच्चो और पालकों में बहुत उत्साह का संचार हुआ है। मोहला विकासखंड के सभी 16 संकुलों में मोहल्ला क्लास के संचालन में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवाने और उचित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जिले से एपीसी सतीश ब्यौहरे, मोहला बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा पुरे विकासखंड का नियमित दौरा कर रहे है। सभी 16 संकुल संमन्वयक और ब्लॉक मीडिया टीम से राजकुमार यादव, सुनील शर्मा, जसवंत मंडावी और शेख अफ़ज़ल भी मोहल्ला क्लास के सुचारू संचालन हेतु सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे है। मोहला विकासखंड में सभी के टीम वर्क का परिणाम है कि पढ़ई तुंहर दुआर योजना और मोहल्ला क्लास ने अपनी सफलता का नया आयाम स्थापित किया है।

उल्लेखनीय है कि विपरीत परिस्थितियों में बच्चो को पढ़ाई कराने का जो जिम्मेदारी शिक्षक निर्वहन कर रहे, वे काबिले तारीफ है तथा ऐसे समय मे शिक्षकों का सामने आकर कार्य करना भी बड़ी बात है। विभाग के आला अधिकारी भी इस पर काफी प्रोत्साहन करते नजर आ रहे है ।

You cannot copy content of this page