DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कांग्रेस को सशक्त एवं संगठित किया जाएगा- सुधाकर

बालोद। रविवार को जिला महिला कांग्रेस बालोद की बैठक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता साहू की अध्यक्षता में रखी गई।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त और संगठित होने की आवश्यकता है। महिला कांग्रेस के विस्तार को हमे बूथ,सेक्टर एवं जोन तक ले जाना होगा। जिससे हमारे अंतिम छोर की महिला बहने संगठन से जुड़ पाएंगी और शासन की जो योजनाएं है नरवा गरवा, घुरवा बाड़ी के माध्यम से भी महिला साथियों को रोजगार मूलक कार्यों में भी सहभागिता दिखाना होगा। ब्लॉक एवं जिला स्तर पर नियमित बैठक किये जाने पर जोर देते हुये श्रीमती सुधाकर ने महिला कांग्रेस को आने वाले समय में और अधिक सक्रिय होने की बात कही।

आयोजित कार्यक्रम को महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मांडवी दीक्षित, एवं जिला अध्यक्ष अनिता साहू ने भी सम्बोधित करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर बल दिए। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशीला ध्रुव महिला कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांकेर,चिदाकाश आर्य अध्यक्ष बालोद ब्लाक,हसीना बेगम महिला अध्यक्ष बालोद नगर,ममता चंद्राकर ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंडरदेही, ममता शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष डौंडी लोहारा,चंपा साहू अध्यक्ष दल्लीराजहरा,रश्मि दुबे मीडिया प्रभारी,दीप्ति शर्मा पार्षद,पदमनी साहू पार्षद,धनेश्वरी ठाकुर पार्षद, चमेली साहू पार्षद,ज्योतिशर्मा पार्षद भगवती ठाकुर, शकुन नेताम,महेश्वरी साहू,मधु देशलहरे,ईश्वरी मानिकपुरी,दुर्गा बाई उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन लता कोर्राम अध्यक्ष महिला आदिवासी प्रकोष्ठ बालोद जिला ने किया।

You cannot copy content of this page