DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का घर जाकर किया गया सम्मान

दल्लीराजहरा। केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा 3 अक्टूबर को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती कलीबाई बंसोड़े अति वरिष्ठ कांग्रेसी का सम्मान उनके घर वार्ड नं 21 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
उसके पश्चात श्रीमती हंसा बाई वरिष्ठ कांग्रेसी का सम्मान उनके घर वार्ड नं 26 में जा कर शॉल और से सम्मान किया गया।ततपश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव सी एस पांडे की माता का विगत दिनों में निधन हुआ था जिस पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर गये।


इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सचिव काशीराम निषाद, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रुकसाना बेगम, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव के ईश्वर राव व रवि जायसवाल ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव, प्रदीप बाघ,शकील खान,रूबी एंथोनी,एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,सचिव फ्रांसिस कोलीन, विल्सन मैथ्यू,यामिनी मानिकपुरी,प्रमोद चौधरी,अजय बघेल,नितेश बाम्बेश्वर,तरुण देवांगन, दिनेश यादव,लिनेश बंसोड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page