DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“हम में हैं राजीव”युवा सम्मेलन का हिस्सा बने बालोद के एनएसयूआई कार्यकर्ता, सीएम के आयोजन में हुए शामिल

बालोद। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित *हम में है राजीव “युवा सम्मेलन” छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शर्मा के आव्हान पर , प्रदेश सचिव जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बालोद जिला के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में बालोद जिला एनएसयूआई पदाधिकारी एवं युवा शामिल हुए।
जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कला,खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावन युवाओ का सम्मान किया। साथ ही “राजीव गांधी युवा मितान क्लब” का शुभारंभ किया। जिसके विषय में बालोद जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि छ. ग.सरकार द्वारा इस क्लब का गठन किया जाएगा। जिसमें पंचायत एवं शहर के वार्ड स्तर के युवाओं को जोड़ा जाएगा। ताकि वे सरकार से सीधे जुड़ सके। अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का विकास कर सके।

क्या है योजना

छत्तीसगढ़ में सरकार 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं के लिए नया क्लब बनवाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों सीएम हाउस में आयोजित एक समारोह में राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ किया था। प्रत्येक क्लब के संचालन के लिए सरकार सालाना एक लाख रुपए देगी। इस क्लब का मकसद पर्यावरण, खेल और संस्कृति को संरक्षित करना होगा। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में चरणबद्ध रूप से कुल 13 हजार 269 क्लब गठित किये जाने हैं। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों और शहर के वार्ड की आबादी 2500 से अधिक होगी, वहां दो क्लब भी बनाए जाएंगे। इस क्लब में कम से कम 20 और अधिक से अधिक 40 सदस्य होंगे। इनमें से एक तिहाई महिलाओं का होना अनिवार्य होगा। सरकार क्लब की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक तिमाही 25 हजार रुपए देगी। साल भर में इन क्लबों पर 132 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि खेल संचालनालय से जिला खेल अधिकारी को भेजी जाएगी। जिला स्तरीय समिति और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर इसे अनुभाग, वहां से जनपद पंचायत और फिर क्लब तक यह राशि पहुंचेगी।

निगरानी के लिए तिहरी प्रणाली

ये क्लब कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के तहत काम करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री इस क्लब के संरक्षक होंगे। इस योजना की निगरानी के लिए प्रदेश स्तर पर दो समितियां बनेंगी। पहली समिति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनेगी। दूसरी सचिव स्तर की समिति होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। उसके बाद जिला स्तर और फिर अनुविभाग स्तर पर समितियां होंगी जो क्लब के कामकाज और व्यय की निगरानी करेंगी।

पिछले साल जनवरी में हुई थी घोषणा

राजीव युवा मितान क्लब की घोषणा पिछले वर्ष जनवरी में हुई थी। छत्तीसगढ़ युवा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने क्लब के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया था। तब बताया गया था कि क्लब में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक महीने 10 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव घोषणा पत्र में भी इस तरह के क्लब के गठन का वादा किया था। यह योजना खेल से जुड़े युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगी।

You cannot copy content of this page