DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चो के कौशल विकास के लिए कुल्हारदोह संकुल में हुआ प्रतियोगिता


मोहला। विकास खंड मोहला के अन्तर्गत संकुल केंद्र कुल्हारदोह में पढ़ाई तुहर दुवार 2.0 के तहत 25 सितंबर को संकुल स्तरीय पठन , लेखन , गणितीय कौशल तथा हस्त पुस्तिका निर्माण में दो स्तर – कक्षा 1 से 3 तथा 4 से 5 के बच्चो का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल में बच्चो के अंदर निहित कौशल का विकास सामने परिलक्षित हुआ। इस प्रतियोगिता का प्रारंभ संकुल समन्वयक विष्णु निषाद जी द्वारा कार्यक्रम के रूपरेखा को बताते हुए किया गया। शिक्षक दीपक राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 3 तक लेखन कौशल में चेतुरथ कोमरे प्राथमिक शाला झेलुकपारा , पठन कौशल में कु. सरोज प्राथमिक शाला कुवारदल्ली , गणितीय कौशल में कु. वैशाली प्राथमिक शाला खडबत्त र, व हस्त पुस्तिका निर्माण में चेतुरथ कोमरे प्राथमिक शाला झेलुकपारा का हुआ। उसी प्रकार कक्षा 4 से 5 में लेखन कौशल में धर्मेंद्र प्राथमिक शाला खुर्सीपार, पठन कौशल में कु . विद्या घावडे झेलुकपारा, गणितीय कौशल में धलेंद्र प्राथमिक शाला खड़बत्तर , व हस्त पुस्तिका निर्माण में कु. विद्या घावडे प्राथमिक शाला झेलुकपारा का चयन जोन स्तर में किया गया। इस कार्यक्रम में लेखन व पठन कौशल के लिए निर्णायक की भूमिका में उषा घावडे, महेश्वरी गोटे, अजय अनूप व संगीता को रखा गया । साथ ही गणितीय कौशल व हस्त पुस्तिका निर्माण के लिए निर्णायक हेतु दीपक राजपूत , कल्याण नायक, धन सिंह , व राजेश रामटेके को रखा गया था। सभी बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए संकुल समन्वयक विष्णु निषाद जी द्वारा सभी बच्चो को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । ऐसी प्रतियोगिता से बच्चो के अंदर छिपी कौशल का विकाश होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे, बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसी खोमलाल वर्मा ने संकुल टीम को बधाई दी है।

You cannot copy content of this page