
गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने सेवा सहकारी समिति पलारी में कृषक सदन एवं उपभोक्ता गोदाम व सेवा सहकारी समिति के आश्रित ग्राम सांगली का खाद्य गोदाम का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह सरकार किसान हितैषी है और इसी के मद्देनजर सहकारिता के क्षेत्र में नित नई-नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है और सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से, जो कि किसानों का प्रमुख केंद्र बिंदु होता है।

यहीं से उनकी धान की खरीदी और उनका भुगतान की प्रक्रिया होती है। यहां किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए इसलिए कृषक सदन और खाद गोदाम की सुविधा दी जा रही है और इसी के मद्देनजर शासन ने यहां के लोगों की मांगे पूरी की। सोसाइटी आने वाले लोगों को कृषक सदन में विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। भीड़ भाड़ होने पर वहां कुछ देर ठहर सकेंगे। तो वहीं खाद्य गोदाम होने से खाद बीज के भंडारण की सुविधा होगी। बारिश के अलावा चूहों से होने वाले नुकसान से खाद बीज को बचाया जा सकेगा और उनका व्यवस्थित भंडारण हो सकेगा। इससे शार्टेज व नुकसान की समस्या नहीं होगी। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे भूपेश सरकार पर भरोसा रखें। जो जो भी वादे किए गए हैं सरकार पूरा कर रही है। अपने वादे पर खरा उतर रही है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में उनके साथ केदार देवांगन सभापति जिला पंचायत बालोद ल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बसंत सोनबेर , चित्रलेखा साहू जनपद सदस्य गुरुर, डामन लाल सोनबेर, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति पलारी, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू ,साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष टोमन लाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के सं.महामंत्री सुमित राजपूत, ब्लॉक सचिव यानेश साहू, पूर्व सरपंच पूर्णेस्वर साहू,सरपंच रामसिंग मार्कण्डेय, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरजा साहू , चोवाराम, लखन लाल गुरूपंच,अश्वनी कुमार साहू, प्रेम लाल साहू, मन्नूलाल सुंदर, कुंती बाई साहू ,मुकेश साहू ,टेकलाल साहू,समस्त किसान जन कांग्रेस कार्यकर्ता गण समस्त पलारी ग्रामीण जन मौजूद रहे।

