DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकास खंड मोहला में संपन्न हुआ पढ़ाई तुहर दुवार 2.0 पर विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता

अतिथियों द्वारा सम्मानित हुए मोहला के प्रतिभावान बच्चे

पढ़ई तुहर दुआर 2.0 अंतर्गत मोहला में सम्पन्न हुई लेखन, पठन,हस्त पुस्तिका व गणितीय कौशल प्रतियोगिता

मोहला। विकास खंड मोहला में विकासखंड स्तरीय पढ़ई तुहर दुआर 2.0 अंतर्गत पठन कौशल, लेखन कौशल, गणितीय कौशल एवं हस्त पुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड के कुल 34 संकुल केंद्र से 7 जोन के प्राथमिक शाला के चयनित बच्चे सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती गमीता लोनहारे जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला रहे। कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक खोम लाल वर्मा शामिल हुए। सीएसी केवल साहू ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता को पहली से तीसरी एवं चौथी से पांचवी तक के बच्चों के लिए 2 स्तर में बांटा गया था पठन कौशल में कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों को धाराप्रवाह पढ़ने कहा गया, चौथी से पांचवी तक के बच्चों को चिन्हों का प्रयोग करते हुए पाठ पढ़ने दिया गया। लेखन कौशल में भी प्रथम स्तर के बच्चों को देखकर लिखने और द्वितीय स्तर के बच्चों को श्रुतलेखन कराया गया। गणित कौशल के तहत जोड़ने घटाने की संक्रियाएं प्रथम स्तर को एवं द्वितीय स्तर के बच्चों को गुणा भाग की संक्रिया दी गई। पठन कौशल में प्राथमिक शाला कोटराल पारा की संस्कृति और प्राथमिक शाला जडंगा से सलीना प्रथम रही, लेखन के प्रथम स्तर में प्राथमिक शाला बम्हनी की मोनिका एवं द्वितीय स्तर में प्राथमिक शाला बम्हनी से खोमेश्वरी प्रथम , गणिती कौशल में प्रथम स्तर पर प्राथमिक शाला कांडे से गीतिका एवं द्वितीय स्तर में प्राथमिक शाला खमटोला से पुष्पेंद्र प्रथम स्थान प्राप्त किए, हस्त पुस्तिका निर्माण में प्रथम स्तर पर प्राथमिक शाला नवाटोला से साक्षी एवं द्वितीय स्तर पर प्राथमिक शाला आलकन्हार से गरिमा प्रथम रही।
चयनित बच्चों को अतिथि श्रीमती गमिता लोंहारे एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला के द्वारा माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मिलित होने का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक जसवंत मंडावी, दुकालू राम रावटे, अनिल साहू, कल्याण दास, अलका हिरवानी, भावना जयसवाल, श्यामधर टंडन, नमिता कोमरे, संकुल समन्वयक केवल साहू, नूतन साहू, मोहनलाल तारम, मालेश मालेकर, विष्णु निषाद आशीष वर्मा शिक्षक रवि रावटे, खेमचंद ठाकुर, हरीश यादव, दीपक राजपूत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विधायक इन्द्रशाह मण्डावी, संजय जैन, डीईओ एचआर सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे, अंसारी जी व मीडिया सहयोगी परसराम झाड़े सभी ने मोहला टीम को बधाई दी है।

You cannot copy content of this page