DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नई दिल्ली में होगा अमृत मिशन 2.0 का आयोजन, निकाय स्तर से नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा भी होंगे शामिल, जारी हुआ पत्र

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें 1 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली में होने वाले अमृत मिशन 2.0 व स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की सूची दी गई है। इस सूची में निकाय स्तर से शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों में विकास चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष बालोद को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा निकाय स्तर में नगर निगम रायपुर ,बिलासपुर,अंबिकापुर के महापौर, आरंग के नगर पालिका अध्यक्ष, साथ ही नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष, नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी के आयुक्त भी शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य स्तर की टीम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बालोद नगर पालिका अध्यक्ष के इस बुलावे पत्र से शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। तो वही कार्यक्रम में शामिल होकर आने के बाद शासन की योजनाओं का लाभ शहर वासियों को भी देखने को मिलेगा।

You cannot copy content of this page