बालोद। जिला ट्रक परिवहन संघ के तीसरी बार अध्यक्ष संदीप राजा चौहान बने हैं। वे विपिन दीवान के पहले लगातार 4 साल तक अध्यक्ष रहे। इस संघ के तहत अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का रहता है। इस बार वे निर्विरोध चुने गए। पहले नामांकन की प्रक्रिया तो हुई उन्होंने नामांकन भरा। पर दूसरे पक्ष से किसी ने नामांकन नहीं भरा। फिर वे निर्विरोध हो गए। इस चुनाव पर ट्रक परिवहन संघ से जुड़े हुए सभी साथियों ने उन्हें बधाई दी। संदीप सिंह राजा चौहान के अध्यक्ष के अलावा अन्य पदों में भी निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष गौरव गोयल, परेश पटेल सचिव, मुरली दुबे सहसचिव, रौनक सिंह कत्याल कोषाध्यक्ष पदाधिकारी चुने गए। संस्था के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को करतल ध्वनि के साथ शुभकामनाएं दी। रविवार को ट्रक मालिक परिवहन संघ बालोद के चुनाव के साथ चुने गए पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों को इमानदारी से निर्वहन करने व संघ के हित में काम करने के लिए संकल्प भी लिया। नए अध्यक्ष राजा चौहान ने कहा कि रेक प्वाइंट के जरिए बालोद सहित विभिन्न जिलों में खाद व धान चावल के परिवहन में ट्रक परिवहन संघ की अहम भूमिका रहती है। वर्तमान में संघ में 54 सदस्य हैं और 150 ट्रकें संलग्न है।
ट्रक परिवहन संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने राजा चौहान, इस बार निर्विरोध निर्वाचन
