Thu. Sep 19th, 2024

भिलाई के गुलेन्द्र यादव ठेठवार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित

दुर्ग/बालोद – यादव (ठेठवार) समाज महासभा छत्तीसगढ़ प्रांतीय चुनाव विगत दिनों सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रांतीय मुख्यालय राजिम में किया गया। जिमसें 2 उपमहासभा, 42 राज, नगर इकाई, पार सभा, युवा प्रकोष्ठ , महिला प्रकोष्ठ, प्रान्त इकाई, जिला इकाई, विकासखण्ड इकाई शामिल हुए मतदान तिथि के पूर्व दो दिन नामांकन भरा गया। जिमसें अध्यक्ष 4 कोषाध्यक्ष 5 महासचिव 4 नामांकन भरा गया, जिसमे अध्यक्ष पद के लिए गुलेन्द्र यादव (भिलाई), प्रहलाद यादव (छुरा), पूर्व प्रांताध्यक्ष राजु यादव (महासमुंद), भगत राम यादव (रायपुर), कोषाध्यक्ष पद के यशवंत यादव, योगेश्वर यादव (छुरा), गौकरण यादव (रायपुर), अशोक यादव (राजिम), दाऊ राम यादव (धमधा) व महासचिव के लिए समालिया यादव (खल्लारी), रामा यादव (राजिम), विजय यदु (रायपुर), पूर्व महासचिव उमेश यादव (राजिम) द्वारा प्रदेश में समाज सेवा के लिए भाग्य आजमाया। जिसमे यादव ठेठवार महासभा 42 राज व समाज प्रांतीय इकाई द्वारा 640 वोटो में 522 वोट पड़े। जिसमे प्रांताध्यक्ष प्रत्याशी गुलेन्द्र यादव (भिलाई) 201 वोट, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी दाऊ राम यादव (धमधा) 172 वोट, समालिया यादव (खल्लारी) 149 वोट पाकर जीत हासिल किए। प्रांतीय पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 वर्ष किया गया। चुनाव में छत्तीसगढ़ के समस्त राज पार के पदाधिकारीगण शामिल हुए। चुनाव के पूर्व समस्त प्रत्याशी प्रचार प्रसार करके सभी राज पार जाकर बैठक कर, सोशल मीडिया व फ़ोन कॉल से अपना सम्पर्क कर प्रचार किया गया। यादव ठेठवार समाज द्वारा बड़ी सख्या में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न किया गया।नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव द्वारा सभी यादव ठेठवार समाज का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए चर्चा में कहा कि यादव ठेठवार समाज के विकास के सभी राज में वरिष्ठ जन युवा साथियों से बैठक कर समाज को नई दिशा में ले जाया जाएगा व आगे बढ़ाने के लिए सभी तरह की पहल किया जायगा। समाज को राजनीति स्तर में, शिक्षा के स्तर सभी तरफ मजबुत किया जायेगा, छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्यप्रदेश में यादव ठेठवार समाज निवासरत है, कुछ राज भी है जिन्हें हम सब मिलकर समाज को नए दौर से जोड़ा जायेगा। प्रदेश में अलग अलग महासभा है। जिन्हें एक साथ जोड़ा जायेगा।

प्रदेश यादव ठेठवार महासभा के मजबूत किया जायेगा, चुनाव में प्रदेश के 42 राज जिसमे राजिम राज, रायपुर राज, बालोद राज, खल्लारी राज, दुर्ग राज, राजनादगांव राज, धमतरी राज, खैरागढ़ राज, औरदा राज, कांकेर राज, जगदलपुर राज, कवर्धा, बेमेतरा, बोरतरा, राजिम राज, छुरा राज, पाटन राज,धमधा राज, सिंमगाराज, सिरपुर राज, आरंग राज, अम्बागढ़ चौकी राज, डोंगरगढ़, गंडई राज, कोडिया राज, सुवरमल राज, गुडाराज, फिंगेश्वर राज अन्य राज पार व नगर इकाई प्रान्तीय पदाधिकारिय प्रान्तीय इकाई व समिति शामिल हुए। दुर्ग राज से जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रेवेंद्र यादव, कलीराम यादव गुरु, गजेंद्र यादव, सचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष कीर्तन यादव, किशुन यादव अभिषेक यादव दुर्ग जिला अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, राजकुमार यादव, जनक यादव, जग्गनाथ यादव, हरप्रसाद यादव, गड़डू यादव, भिलाई नगर के अध्यक्ष खेमसिंग यादव, शंकर लाल यादव, नरेंद्र यादव, भवानीशंकर यादव, वीरेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, पुखराज यादव, सूर्यकांत यादव अन्य चुनाव में प्रमुख रूप से शामिल हुए।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page