धारा 427,379,34 भादवि के तहत थाना गुण्डरदेही, अर्जुन्दा जिला बालोद व थाना रानीतराई जिला दुर्ग के कुल 6 प्रकरणो के अपराध में थे संलिप्त
बालोद – बालोद जिले के थाना/चौकी क्षेत्र में किसानो द्वारा खेती किसानी में उपयोग लाये जाने वाले सौर सुजला योजना सहित अन्य मोटर पंप चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार, के द्वारा आरोपीयो के विरूद्व कार्यवाही व खोजबिन कर पकड़ने निर्देशित किया गया था, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी प्रतीक चर्तुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में सायबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही की टीम तैयार किया गया। जिन्होंने विभिन्न चोरियों की कड़ी से कड़ी जोड़ते 3 चोरों को पकड़ लिया जो खेतों से मोटर पंप व तांबे चुराते थे. इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है. 2 आरोपियों को जेल भेजा गया है. आरोपियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे खेती किसानी के जगहो पर गोईहा, नेवला व जीव जन्तु पकडने के बहाने जाकर रेकी करते थे। बाद में अपने साथियो के साथ सुनियोजित तरिके से रात्रि में चिन्हांकित जगहो पर वारदात को अंजाम देते थे। खेती किसानी में प्रयुक्त मोनो ब्लाक पंप पनडुब्बी पंप केबल वायर का चोरी करना इनका मुख्य उद्देश्य होता था। मोनो ब्लाक पंप व पनडुब्बी पंप को चोरो द्वारा उठाकर नही ले जा पाने पर घटना स्थल पर ही हथौडे के माध्यम से क्षतिग्रस्त कर देते थे व क्षतिग्रस्त पंपो से डायनेमो में लगे तांबा तार को चोरी कर ले जाते थे। चोरी कर पंपो को हथौडे के माध्यम से तोड कर पंप की पहचान छुपाकर लोहे का टुकडा व तांबा के टुकड़ा को अलग अलग कर कबाडियो को थोडा थोडा बेच पैसा कमाते थे।
चोरों को पकड़ने में इनकी भूमिका
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि प्रदीप कुमार तिवारी, सउनि दुर्जन लाल रावटे, सउनि पुनउ राम साहू, प्र.आर. रामप्रसाद गजभिये, आरक्षक प्रवीण सोनी,सुमित पटेल, डिलेन्द्र साहू, सायबर सेल से प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता की सराहनीय भुमिका रही।
ये हैं गिरफ्तार आरोपियो के नाम व पता:-
रहमत देवार पिता जनब देवार उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 11 देवारपारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद, राहुल देवार पिता सेठू राम देवार उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 11 देवारपारा गुण्डरदेही व एक नाबालिग शामिल है. आरोपियों से फ़िलहाल 3 नग मोटर पम्प , कापर तार, डिवाइस, 01 नग हथौडी व टुटा हुआ पनडुब्बी मोटर पम्प का टुकड़ा, लोहे का राड सब्बलनुमा कुल 54,540 रूपये का सामान बरामद किया गया।
यहां 6 जगह किए थे चोरी, पढ़िये गिरोह के कारनामे

थाना गुण्डरदेही में प्रार्थी संतोष चन्द्राकर निवासी कचांदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि स्वयं के साजा खार खेत मे कुंआ खुदवाया हूं, जिसमे शासकिय अनुदान से 3 HP का मोटर पम्प रोटो सोल कम्पनी का दिनांक 22 नवंबर 2017 को लगवाया हूं जो चालू हालत में था 24 अगस्त 2021 को खेत गया था मोटर पम्प चालू था 26 अगस्त सुबह करीबन 07.30 बजे खेत जाकर देखा तो मोटर पम्प 3 HP रोटो सोल कम्पनी का सरफेश पम्प कीमती 15000 का नही था, जिसे चोर द्वारा रात्रि करीबन 11.30 बजे चोरी कर ले गया था। थाना गुण्डरदेही के ग्राम भरदाखुर्द में प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू के बुढी खार खेत ग्राम भरदाखुर्द से 5 सितम्बर को तीनो मोटर पम्प को तोडफोड कर अंदर में लगे तांबा के वायर वजनी करीबन 05 किलो ग्राम कीमती 10,000 रूपये को निकालकर ले गये थे। इसी तरह ग्राम भरदाखुर्द के ही प्रार्थी गजानंद साहू मोटर पम्प को तोडफोड कर अंदर में लगे तांबा के वायर वजनी करीबन 2.500 किलो ग्राम कीमती 5000 रूपये को चोरी कर ले गया था। दीनानाथ सोनकर पिताबिसौहा राम सोनकर निवासी गुण्डरदेही के खेत से मोटर पम्प चोरी हुई थी जिसकी कीमत 15000 रूपये है। अर्जुंदा के ग्राम चिचलगोंदी के हरदेव लाल दिल्लीवार के खेत से मोटर पम्प कीमती 5000 रूपये 6 सितम्बर को चुराए थे. थाना रानीतराई के प्रार्थी युवराज चंद्राकर निवासी बोरवाय के पनडुब्बी मशीन व केबल वायर कीमती 10000 रुपए की चोरी 6 सितम्बर को हुई थी।