DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल की शिक्षिका भुनेश्वरी साहू ने छग के स्कूल शिक्षा विभाग के हमारे नायक में बनाई जगह

बालोद/डौंडी। श्रीमती भुनेश्वरी साहू, सहायक शिक्षक टीएलबी शासकीय प्राथमिक शाला खम्हार टोला, संकुल पथराटोल,विकासखंड डौंडी,जिला बालोद शिक्षा विभाग के वेबसाइट शिक्षा विभाग के वेबसाइट पढ़ाई तुंहर दुआर के हमारे नायक के रूप में चयनित हुई है। शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारटोला जिला बालोद में कार्यरत भुनेश्वरी साहू सहायक शिक्षक को पढ़ई तुंहर दुआर के पोर्टल में हमारे नायक के रूप में चयनित किया गया है। श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने बच्चों का अच्छा स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखना विषय पर अपना वर्क शीट तैयार किया है। जिसका राज्य स्तर पर चयन कर हमारे नायक में स्थान दिया गया। शिक्षिका ने बच्चों को कैसे स्वस्थ रखें और उन्हें कैसे खुशहाल बनाएं इसको बेहतर तरीके से बताया। कोरोना काल में शिक्षिका द्वारा बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए मोहल्ला क्लास ऑनलाइन क्लास अंगना म शिक्षा आमाराइट निरंतर पालक संपर्क का उल्लेखनीय कार्य किया गया। साथ ही पढ़ना लिखना अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है
शिक्षिका भुनेश्वरी साहू का हमारे नायक में चयनित होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरआर ठाकुर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिलाषा अग्रवाल बीआरसीसी सीबी साहू एवं संकुल प्राचार्य अर्चना गुप्ता एवं समस्त संकुल परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page