स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व्याख्याता पद हेतु दावा आपत्ति 10 सितम्बर तक

बालोद-उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद, अर्जुन्दा, गुरूर, डौण्डीलोहारा और डौण्डी के लिए अस्थायी रूप से संविदा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद के सचिव ने बताया कि व्याख्याता पद हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र, अपात्र, निरस्त अभ्यर्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है तथा जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 10 सितम्बर 2021 रात्रि 12 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद की ई-मेल आई.डी. कर्मचारीचयनडीईओ एटदरेट जीमेल डाॅट काॅम पर निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजी प्रमाण के साथ अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

पढ़े बड़ी खबर हेडिंग पर क्लिक कर

You cannot copy content of this page