ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता घीना में 6 को, पहला इनाम है ₹15001



बालोद/ अर्जुन्दा। ग्राम घीना में सीजी 11 क्रिकेट क्लब व समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में राधारमण कप ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 6 सितम्बर को किया जा रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹15001 रखा गया है। यह पुरस्कार अर्जुंदा के पटवारी ताम्रध्वज सुधाकर की ओर से दिया जाएगा। तो साथ ही विनर का डॉक्टर शांति कुमार देशमुख एलआईसी अभिकर्ता देंगे। दूसरा पुरस्कार ₹10001 सरपंच ग्राम पंचायत घीना बिंदु तारम द्वारा,इसी तरह तीसरा पुरस्कार ₹5001 डाल चंद जैन उपसरपंच एवं समाजसेवी द्वारा, चौथा पुरस्कार ₹2501 बसंत कुमार प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घीना के द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर, बॉलर, कीपर, बैट्समैन, ऑलराउंडर, हैट्रिक, चौका, छक्का, विकेट, दर्शक का भी इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क ₹801 निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए रवि सिन्हा 7389616243 पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page